आजमगढ़ एसपी ने 4 थानाध्यक्षों का बदला कार्यक्षेत्र…..देखे लिस्ट

आजमगढ़ एसपी ने 4 थानाध्यक्षों का बदला कार्यक्षेत्र…..देखे लिस्ट

 

 

7 निरीक्षक व 3 उप निरीक्षक को मिली नई तैनाती।

 

 

 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले की कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए चार थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने पीआरओ निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को अतरौलिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया प्रमेन्द्र कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा है। प्रभारी मीडिया सेल निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज बनाया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक जहानागंज को क्राइम ब्रांच भेजा है। प्रभारी निरीक्षक तरवां संजय कुमार पाल को रौनापार थाने का प्रभारी बनाया है वही। थानाध्यक्ष रौनापार राम प्रसाद बिन्द को तरवां थाने का प्रभारी बनाया गया है

 

 

 

निरीक्षक अप. मुबारकपुर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। निरीक्षक अप. तरवा अशोक कुमार तिवारी को निरीक्षक अप. मुबारकपुर बनाया गया है। शहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक को पुलिस अधीक्षक का द्वितीय पीआरओ बनाया गया है। वहीं जीयनपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को मुबारकपुर का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरा मैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights