आजमगढ़ महराजगंज अवैध निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, हॉस्पिटल सीज

आजमगढ़ महराजगंज अवैध निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, हॉस्पिटल सीज

 

 

 

 

बिना पंजीकरण और मानकों के चल रहा था अस्पताल, टीम ने की छापेमारी

 

 

 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में अवैध और अपंजीकृत रूप से संचालित निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ/निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत भैरव बाबा मंदिर के निकट संचालित साईं हॉस्पिटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाया गया कि साईं हॉस्पिटल बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। अस्पताल में चिकित्सा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं भी नहीं पाई गईं। न तो कोई वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया गया और न ही मानक अनुसार प्रशिक्षित चिकित्सक व आवश्यक संसाधन उपलब्ध थे। गंभीर अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से साईं हॉस्पिटल को सीज कर दिया।

 

 

 

इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों के विरुद्ध संचालित निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights