एआरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के कटे चालान जौनपुर।

जौनपुर। जनपद में आज एआरटीओ विभाग द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
— Kfdnews.com