एडमिट कार्ड में देरी से छूटी बीएससी परीक्षा, छात्र ने डाक विभाग पर लगाया आरोप


जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के एक छात्र को डाक विभाग की कथित लापरवाही भारी पड़ गई। स्पीड पोस्ट से भेजा गया बीएससी तृतीय वर्ष का एडमिट कार्ड समय पर न मिलने के कारण छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गया।
ग्राम पोस्ट नेवादा, जलालपुर निवासी यस कुमार सिंह (पुत्र भूपेंद्र कुमार सिंह) का बीएससी तृतीय वर्ष का एडमिट कार्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया था। ऑनलाइन ट्रैकिंग में उक्त डाक 10 जनवरी 2026 को डिलीवर दर्शाई गई, जबकि वास्तविकता में छात्र को यह डाक 22 फरवरी 2026 को पोस्टमैन द्वारा प्राप्त हुई।
बताया जा रहा है कि बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा 19 जनवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित थी। एडमिट कार्ड समय पर न मिलने के कारण छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सका, जिससे उसे शैक्षणिक और मानसिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा।
छात्र ने इस संबंध में भारतीय डाक विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी शिकायत संख्या 2683575650 बताई गई है। आरोप है कि विभाग द्वारा बिना ठोस कारण बताए शिकायत को बंद कर दिया गया।
पीड़ित छात्र ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Kfdnews.com इस प्रकरण से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights