एसपी सिटी ने कहा, गाउन बांधते वक्त चली गोली
एसपी सिटी ने कहा गाउन पहनते वक्त हुआ हादसा, रिवाल्वर जमीन पर गिरने से चली गोली जज के पैर में लगी,
उपचार के बाद स्थिति है सामान्य
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर न्यायालय परिसर के एडीजे कोर्ट 6 के जज तलेवर सिंह के पैर में गोली लग जाने से घायल हो गए। जज तलेवर सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर जमीन पर अचानक से गिर गया। जिसके बाद उनके पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आनन फानन में घायल जज को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर आपरेशन के बाद पैर से गोली निकाल ली गई। तलेवर सिंह मेरठ जिले के मूल निवासी हैं ।
*न्यायालय परिसर में गोली चलने से मचा हड़कंप*
शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एडीजे 6 तलेवर सिंह गाउन पहनते समय उनका लाइसेंसी रिवाल्वर अचानक से जमीन पर गिर गया। रिवाल्वर से निकली गोली जमीन से टकराकर उनके पैर में लग गई। चेंबर में अचानक से गोली चलने से अफरा तफरी मच गई, जहां कचहरी परिसर के अधिवक्ता गण के साथ भारी पुलिसबल पहुंच गई। घायल जज को तत्काल मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद ऑपरेशन करके पैर से गोली निकाल दिया। घायल जज की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ ही देर में अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गई, जहां पर जिले के न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल में पहुंच गए।
एसपी सिटी ने कहा, गाउन बांधते वक्त चली गोली
एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला न्यायालय परिसर में गोली लगने से एडीजे 6 तलेवर सिंह घायल हुए थे। जज से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि गाउन पहनते वक्त चेंबर में उनका लाइसेंसी रिवाल्वर गिर गया था। जिससे उनके पैर में गोली लगी। डॉक्टरों के द्वारा पैर में लगी गोली को निकाला गया है। उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।