कब्रिस्तान की जमीन पर प्रार्थना स्थलको लेकर बढ़ा विवाद,
कब्रिस्तान की जमीन पर प्रार्थना स्थलको लेकर बढ़ा विवाद,
चंदवक, जौनपुर। भुलनडीह गांव स्थित दुर्गा यादव के यीशु मसीह प्रार्थना स्थल (धर्म का प्रचार प्रसार)की पैमाइश नायब तहसीलदार के नेतृत्व में आई राजस्व विभाग की टीम के द्वारा की गई वहीं विद्युत विभाग के जेई ने भी विद्युत कनेक्शन के लोड की जांच में अनियमितता पाई गई।इस दौरान केराकत सर्किल के चार थानों के अलावा मड़ियाहूं कोतवाली ,महिला थाना जौनपुर के साथ एक ट्रक पीएसी तैनात थी।
भुलनडीह गांव स्थित यीशु मसीह प्रार्थना स्थल पर बने हाल को ग्राम समाज व कब्रिस्तानकी भूमि में निर्मित होने की उच्च स्तर पर शिकायत की गई थी।शिकायत के निवारण के लिए राजस्व कर्मियों की टीम पैमाइश के लिए शुक्रवार को गई थी। प्रार्थना सभा हाल का ताला बंद होने पर नापी नहीं हो पाई।टीम वापस लौट रही थी रास्ते में दो दर्जन की संख्या में मुंह बांधे बाइक सवार नवयुवकों ने पथराव कर दिया जिससे चालक व राजस्व कर्मी घायल हो गए। वहीं उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया,उक्त प्रकरण में 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
शनिवार को पुनः पैमाइश करने लिए नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ,अमित सरोज के नेतृत्व में कानून गो शिव मूरत मौर्य,लेखपाल अरविंद पाल व अन्य लेखपाल पहुंचे और पैमाइश की। जेई विद्युत विभाग गजानन्द ने कनेक्शन की जांच की तो अनियमितता मिलने पर अग्रेषित कार्रवाई में लिप्त दिखे। इस संबंध में एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि पैमाइश की गई है।निर्माण कार्य ग्राम समाज की भूमि पर पाई जाएंगी तो विधिक कार्रवाई कर ध्वस्त किया जाएगा।