केराकत तहसील के डोभी ब्लॉक में फर्जी डॉक्टरों की भरमार, जनता परेशान


जौनपुर। केराकत तहसील के डोभी ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों फर्जी डॉक्टरों और अवैध रूप से चल रहे हॉस्पिटलों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। क्षेत्र में बिना मान्यता और बिना योग्य चिकित्सकों के कई क्लीनिक व अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय जनता काफी परेशान है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इन फर्जी डॉक्टरों के इलाज से लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं और मनमाने तरीके से दवाइयां दे रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की छाया में पनप रहा है, जिसके कारण ऐसे फर्जी हॉस्पिटल बेखौफ चल रहे हैं।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी फर्जी डॉक्टर या अवैध अस्पताल संचालित कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और लोगों को सही इलाज उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights