गैर मान्यता संगठन के गतात्माओं को संगठन ने दी श्रद्धांजलि*

जौनपुर — विगत एक नवम्बर को जनपद के पुरानी बाजार निवासी गैर मान्यता पत्रकार एसोसिएशन के सहमंत्री व न्यूज़ भीम इंडिया के पत्रकार मातेश्वर गुप्ता के आसामयिक निधन एवं संगठन के ही सहमंत्री तारिक अली खान की माताजी व भांजी के निधन पर संगठन के सदस्यों द्वारा उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस दिया गया।गतात्माओं के प्रति मौन धारण करके उनको श्रद्धांजलि दी गयी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। उपस्थित लोगों संगठन के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह,राजेश यादव जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ महामंत्री उपेन्द्र श्रीवास्तव,डा.त्रिभुवन नाथ,जिला उपाध्यक्ष आमिर हसन, मंडल अध्यक्ष शिवसेना हिन्दुस्तान सुनील राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights