गोंडा दूल्हे समेत 6 लोगों को मारी गोली

गोंडा दूल्हे समेत 6 लोगों को मारी गोली

 

 

शादी समारोह में टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद बढ़ा मामला

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी समारोह के दौरान टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में 6 लोगों को गोली लग गई। जिसमें से एक महिला की मौत जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव का है। जहां बाबूराम जायसवाल के छोटे बेटे अमनदीप उर्फ विक्की की मंगलवार को शादी थी। बारात ले जाने की तैयारी चल रही थी। दरवाजें पर टेंट भी लगाया जा रहा था।

 

 

 

इस दौरान पड़ोसी भारतीय थलसेना के एक जवान से टेंट लगाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते फौजी ने अपना आपा खो दिया और बाबूराम जायसवाल के परिजनों पर 10-12 राउंड फायरिंग कर दी। इस वारदात में दूल्हे अमनदीप के पैर में गोली लगी। जबकि उसकी 60 साल की बुआ चंद्रपती की मौके पर ही मौत हो गया। इसके अलावा रामदेव, पिंकी, सत्यम और लक्ष्मी को भी गोली लगी। वहीं इस वारदात से शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

 

 

 

दूसरी ओर सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी ने बताया टीन शेट लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि बाकि को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। परिजनों ने मौके से ही मुख्य आरोपी राजू यादव गब्बर को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights