चंदवक थानाअंतर्गत, दिनदहाड़े रिवाल्वर दिखाकर मोबाइल की छिनैती,
चंदवक थानाअंतर्गत, दिनदहाड़े रिवाल्वर दिखाकर मोबाइल की छिनैती,
चन्दवक, स्थानीय थाना क्षेत्र के मारिकपुर ग्राम निवासी, आदित्य पुत्र प्रधान राजभर अपने खेत की तरफ था मुंह बांधे तीन मोटरसाइकिल सवारो द्वारा पीछे से आकर रिवाल्वर सटाकर लगभग 27000 की मोबाइल छीन ले गए,
घटना लगभग 1:00 बजे दिन की बताई जा रही है भुक्तभोगी अपने खेत की तरफ काम कर रहा था , तीन बाइक सवार पीछे से उसके पास पहुंचे और मारपीट कर रिवाल्वर दिखाकर लगभग 27000 रुपए की मोबाइल छीनकर फरार हो गए भूक्तभोगी ने तुरंत 112 को कॉल किया जब तक पुलिस पहुंचती अपराधी भाग चुके थे लिखित तहरीर थाना चन्दवक पर पड़ चुकी है, अब देखना है की चंदवक पुलिस अपराधी को पकड़ पाती है या नहीं वैसे देखा जाए तो करीब 20 दिन पहले ,स्थानीय थाना क्षेत्र के मडार गांव व चिटको ग्राम सभा में एक ही रात में करीब करोड़ की चोरी हुई वहीं लगभग तीन दिन पूर्व डोभी रेलवे क्रॉसिंग के पास ऑटो में जा रही महिला का गले का मंगल सूत्र छीनकर फरार हो गया, आश्चर्य अभी तक इन मामलों में चंदवक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा,