चंदवक थाना अंतर्गत आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर BR 24 GC 4800 मकान में घुसा

आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर मूर्खा के पास मंगलवार देर रात करीब 0

oplus_2097152

oplus_2097152
4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित उर्मिला देवी, पत्नी स्वर्गीय हीरालाल विश्वकर्मा के मकान में जा घुसा।
हादसे में मकान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
घटना की जानकारी संबंधित विभाग व पुलिस को दे दी गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
— Kfdnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights