चंदवक थाना अंतर्गत, ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत,
ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत, 


चंदवक, स्थानीय थाना क्षेत्र के पत्रही चौकी अंतर्गत काकरापार के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की हुई मौत,
प्राप्त समाचार के अनुसार घटना लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की सिनाक्त कराने का बहुत प्रयास किया लेकिन महिला की सिनाक्त नहीं हो पाई, महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुई थी वही पैर में हवाई चप्पल थी उम्र लगभग 40 वर्ष की लग रही थी, पुलिस लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में व्यस्त रहीं ।