चंदवक थाना अंतर्गत, बीरी बारी बाजार में ईंट और पत्थरों से हमला, कई लोग घायल


जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी बाजार में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना से बाजार और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वंशधारी सेठ और उनके साथियों ने घनश्याम सिंह तथा उनके परिवार पर लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में घनश्याम सिंह पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट इतनी भयावह थी कि लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए बाजार बंद जैसा माहौल हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर खुलेआम लाठी-डंडों और पत्थरों से लोगों को पीट रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही चंदवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights