चंदवक,RBM के छात्र का हुआ अपहरण,

चंदवक,RBM के छात्र का हुआ अपहरण,


चंदवक, स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर चंदवक पर आए छात्र का चार पहिए से अपहरण,
घटना लगभग 11:00 की बताई जा रही है, परिजनों के अनुसार शिवम पुत्र शेख बहादुर ग्राम, छोनापुर, थाना ,चंदवक आज सुबह राष्ट्रीय विद्या मंदिर चंदवक पर इंटर की मार्कशीट व टी,सी, लेने आया था, जिसे चार पहिया पर सवारो ने राष्ट्रीय विद्या मंदिर से गाड़ी में बैठाया और चलते बने उसकी मां ने बताया कि उसके नंबर से केवल एक बार कॉल आया और उसने बताया कि मुझे चार आदमी जबरदस्ती मुझे गाड़ी में बैठ कर आजमगढ़ की तरफ ले जा रहे हैं, कॉल आते ही परेशान परिजन तुरंत 112 को इस बात की जानकारी दी ,जानकारी होने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और सी,सी,टी,वी कैमरों की जांच शुरू कर दी, परिजनों ने लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights