जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर के विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 17-02-26 को  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 05 वर्ष, 03 वर्ष एवं 01 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
➡️तहसील अंतर्गत जारी होने वाले ई-परवाने (धारा 24, धारा 38(2) एवं अन्य धाराओं) तथा निर्विवाद वरासत के अंतर्गत जारी किए जाने वाले आदेशों की समीक्षा की गई। न्यायालय तहसीलदार एवं खतौनी कक्ष में अभिलेखों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया। पोर्टल पर प्राप्त ई-परवाना आदेशों एवं विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पारित आदेशों की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान कई प्रकरण लंबित पाए गए, जिस पर असंतोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार सदर को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए तथा सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अवगत कराने को कहा गया।
➡️जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार को शासनादेशों के समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों की सुव्यवस्थित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को आवश्यक सूचनाएं सरलता से प्राप्त हो सकें।
रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय सदर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा लेखपालों के जीपीएफ और एनपीएस पुस्तिका का अवलोकन किया गया और अद्यतन करने के निर्देश दिया गया।
@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @InfoDeptUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights