जौनपुर। चंदवक थाने के प्रांगण में एक जोड़े का विवाह सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
जौनपुर। चंदवक थाने के प्रांगण में एक जोड़े का विवाह सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। 
वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह समारोह के दौरान परिजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मौके पर उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। बताया जा रहा है कि आपसी सहमति और सामाजिक समन्वय के तहत थाना परिसर में यह विवाह कराया गया, ताकि दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बना रहे।
समारोह का माहौल शांतिपूर्ण और भावनात्मक रहा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।