जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने सूटकेश में मिले अज्ञात महिला के शव की घटना का किया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने सूटकेश में मिले अज्ञात महिला के शव की घटना का किया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार-

*जौनपुर:* नगर के जेसीज चौराहे के पास कमला हास्पिटल के सामने सूटकेश में अज्ञात महिला के शव बरामद हुआ था, शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-57/25 धारा 103(1), 238(ए) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षेण में गठित पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्य के आधार पर बरामद अज्ञात महिला के शव की घटना का सफल अनावरण किया गया।

घटना करने वाले अभियुक्त विशाल साहनी पुत्र नरायण साहनी निवासी मूडादेव पोस्ट टिकरी थाना रोहनिया, वाराणसी को मुखबिर की सूचना के आधार पर भण्डारी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का पल्टा बरामद किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1.विशाल साहनी पुत्र नरायण साहनी नि0 मूडादेव पोस्ट टिकरी थाना रोहनिया, वाराणसी।

*पंजीकृत अभियोग-*

1.मु0अ0सं0-57/25 धारा-103(1), 238(ए) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली जौनपुर।

* बरामदगी का विवरण-*

एक घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे के पल्टा

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1.श्री मिथिलेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जौनपुर।

2.नि0 महमूद आलम अन्सारी, नि0 अपराध थाना कोतवाली, जौनपुर।

3.उ0नि0 सुनिल यादव, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता थाना कोतवाली जौनपुर।

4.हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह, थाना कोतवाली जौनपुर।

5.हे0का0 कमलेश प्रसाद, सैनी थाना कोतवाली जौनपुर।

6.हे0का0 अमित सिंह, थाना कोतवाली जौनपुर।

7.हे0का0 पंकज पुरी, थाना जलालपुर, जौनपुर।

8.का0 विनय सिंह, थाना कोतवाली, जौनपुर।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूजचैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights