जौनपुर: खुज्झी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, असलहा दिखाते हुए हमलावर फरार
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुज्झी में प्रार्थी अशोक सिंह ने थाना चंदवक में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे, कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया, और हमलावर असलहा भी दिखा रहे थे। इस घटना में प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से उचित कानूनी कारवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।