जौनपुर जिले के केराकत ब्लॉक क्षेत्र के अकबरपुर बाजार मोड़ पर उस समय हड़कंप मच गया, जब लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।
जौनपुर जिले के केराकत ब्लॉक क्षेत्र के अकबरपुर बाजार मोड़ पर उस समय हड़कंप मच गया, जब लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह विशालकाय सांप सड़क किनारे रेंगता हुआ नजर आया, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाकर अन्य लोगों को सतर्क किया और मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाते हुए वन विभाग को सूचना देने की बात कही। अजगर काफी बड़ा और भारी भरकम बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास झाड़ी और खेत होने के कारण अक्सर सांप निकलते रहते हैं, लेकिन इतने बड़े अजगर का दिखना पहली बार हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सघन जांच कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
(Kfdnews.com के लिए विशेष रिपोर्ट