जौनपुर जिले में होली त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त दूसरे दिन खेली गयी पुलिस की होली
जौनपुर जिले में होली त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त दूसरे दिन खेली गयी पुलिस की होली
*जौनपुर:* आज दिनांक- 09.03.2023 को होली पर्व के दुसरे दिन पुलिस लाइन जौनपुर में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी।
इस दौरान लोकगीत गायकों द्वारा फगुआ गीत और जोगिरा की प्रस्तुति की गयी।