जौनपुर: डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की परखी हकीकत


जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल पहुंचकर भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि सभी बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पाकशाला का भी निरीक्षण किया और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन व नाश्ते की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाए।
अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights