जौनपुर विदाई के 3 दिन बाद विवाहिता की हुई मौत

जौनपुर विदाई के 3 दिन बाद विवाहिता की हुई मौत

 

 

 

 

कमरे में मिली लटकती लाश, 8 के खिलाफ हत्या का आरोप

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में बीती रात संदिग्ध हाल में एक नव विवाहिता का शव उसके बेडरूम के पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे को काटकर शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

 

 

 

उधर, मृतका के पिता ने पति, ससुर, तीन जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के केस दर्ज कराया है। गांव निवासी भवानी प्रसाद शर्मा का कहना है कि उनके पुत्र शैलेश का विवाह गत 8 मार्च 2025 को चंदौली जिले के थाना व गांव अलीनगर निवासी संजय शर्मा की 21 वर्षीय पुत्री सेजल शर्मा के साथ हुई थी। परंपरानुसार शादी के बाद पहली होली ससुराल में नहीं मनाई जाती। इसीलिए शादी के चार दिनों बाद 12 मार्च 2025 को वह ससुराल से बिदा होकर मायका चली गई थी। तीन दिनों पूर्व 14 अप्रैल 2025 को वह मायका से विदा होकर ससुराल आई थी।

 

 

 

स्वजनों का आरोप है कि वह गुरुवार के तीसरे पहर बगैर कुछ बताए छत पर जाकर अपने बेडरूम का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। शाम को स्वजन उसे बुलाने लगे तो भीतर कोई आहट नहीं हुई। दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो खिड़की से झांक कर देखा तो सन्न रह गए। भीतर फंदे के सहारे उसका शव हवा में लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव नीचे उतरवाया। वहीं, मृतका के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी के ससुर भवानी प्रसाद, पति शैलेश, जेठ दुर्गेश, अभिषेक और विनीत तथा जेठानी रुची शर्मा, तृशा और निशा शर्मा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। गुरुवार को उसकी हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किए हैं।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूजचैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights