जौनपुर: सुजानगंज पुलिस ने हत्या करने के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर: सुजानगंज पुलिस ने हत्या करने के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर:।    अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सुजानगंज मय हमराही के द्वारा हत्या के आरोप में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 264/ 2022 धारा 302/ 34/ 120बी/ 420 भादवि के अभियुक्तगण रंजित कुमार बिन्द पुत्र सुरेन्द्र बिन्द नि0 ग्राम पोखरा थाना सुजानगज व रमाकान्त मिश्र पुत्र स्व0 कमला प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम हरईपुर थाना सुजानगंज को दिनांक 29.12.2022 गिरफ्तार किया गया। जिनको गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1.रंजित कुमार बिन्द पुत्र सुरेन्द्र बिन्द नि0 ग्राम पोखरा थाना सुजानगज जनपद जौनपुर ।

2.रमाकान्त मिश्र पुत्र स्व0 कमला प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम हरईपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 264/2022 धारा 302/34/120बी/420 भादवि थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

1. निरिक्षक घनश्याम शुक्ल थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

2. का0 सतीश कुमार,का0 अनुज कुमार,का0 विसर्जन यादव,का0 प्रमोद कुमार गोड़ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

कान्ति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights