डीजे बंद होने पर बारात में बवाल, जमकर मारपीट शुभ मुहूर्त को लेकर दोनों पक्षों में विवाद, कई लोग घायल


प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची बारात के दौरान डीजे बंद कराए जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
जानकारी के अनुसार, बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद बाराती नाचने में व्यस्त थे, जबकि लड़की पक्ष के लोग शुभ मुहूर्त निकलने की बात कहकर जल्द से जल्द वैवाहिक रस्में शुरू कराना चाहते थे। इसी बीच लड़की पक्ष ने अचानक डीजे बंद करा दिया।
डीजे बंद होते ही माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बारातियों को वापस लौटना पड़ा। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights