डोभी ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों व अधिकारियों ने मिलकर मनाई होली

चंदवक/डोभी (जौनपुर)।
डोभी ब्लॉक परिसर में होली के अवसर पर सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने एक साथ मिलकर रंगोत्सव मनाया। इस दौरान परिसर में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी। होली के रंग में रंगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सद्भाव व एकता का संदेश दिया।
ब्लॉक परिसर में आयोजित इस सादगीपूर्ण होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे के सुखद भविष्य की कामना की और आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।
होली के इस अवसर पर परिसर में खुशी और उल्लास का वातावरण बना रहा।