तीन दिन बाद मिली नदी में डूबे अधेड़ की लाश,

तीन दिन बाद मिली नदी में डूबे अधेड़ की लाश,
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा कल्यानपुर राजस्व गांव सोनहरा निवासी 56 वर्षीय धर्मराज गौतम पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल गौतम की बसुही नदी में डूबने से मौत हो गयी।
धर्मराज अपनी भैंस को चराने के लिए शाम 4 बजे के करीब नदी के किनारे पर गए थे लोगों का कहना है कि भैंस नदी के उस पार सेमरहो की तरफ गई थी, उसी को इस पार करने के लिए नदी में उतरे होगें लेकिन नदी में उतरते हुए कोई नहीं देखा था। जब शाम बुधवार को ढलने लगी और तमाम आस पास के लोग अपने अपने पशुओं को लेकर घर लौटने लगे लेकिन धर्मराज दिखाई नही दिए तब घर वालों ने खोजबीन करना चालू किया लेकिन उनका कुछ भी पता नही चला। कुछ लोग नदी के किनारे पर पहुंचे तो उनका चप्पल़ दिखाई दिया। घर वालों के मन शक होने लगा वे तुरंत पुलिस को सूचना दिए पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कुछ पता नही चला, दूसरे दिन गोता खोरों ने गांव वालों की सहायता से नदी में छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
फिर तीसरे दिन गुरूवार को टीम ने घटना स्थल से रेस्क्यू बोट के जरिये खोजते हुए ग्राम अमारा पटेल बस्ती तक गए और काफी प्रयास के बाद शव को बरामद किये, फिर पुलिस ने शव को शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights