थाना मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता, किशोरी से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गिरफ़्तार


जौनपुर। थाना मड़ियांव क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में राहत का माहौल है, वहीं इस घटना को लेकर पहले भारी आक्रोश व्याप्त था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर मृतका की एक टूटी हुई माला और उसका लॉकेट बरामद किया गया है, जिसे अहम साक्ष्य माना जा रहा है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बनी हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights