दानगंज नहर के पास सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर सोमवार शाम 7:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान आकाश यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र झुंझुनू यादव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश यादव बाइक से वाराणसी की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह दानगंज नहर के पास मुढैला पहुंचा, तभी सड़क किनारे जा रहे एक ठेला वाले से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी।
इसी दौरान आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रहा एक डंपर बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित रहा। क्षेत्र में घटना के बाद शोक का माहौल व्याप्त है।
— Kfdnews.com 
ओ