दिल्ली: LPG किल्लत के बीच इंडियन ऑयल की बड़ी सलाह, उबाल आते ही आंच धीमी करें; 25% तक गैस बचत संभव


दिल्ली। देश में एलपीजी (LPG) की किल्लत के बीच देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने उपभोक्ताओं को गैस बचाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि खाना बनाते समय छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके बड़ी बचत की जा सकती है।
इंडियन ऑयल ने अपनी पोस्ट में कहा है कि उबाल आने के बाद तेज आंच रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, बल्कि इससे गैस की खपत अधिक होती है। इसलिए जैसे ही बर्तन में उबाल आए, तुरंत आंच धीमी कर देनी चाहिए।
कंपनी के अनुसार, ऐसा करने से बिना अतिरिक्त समय गंवाए लगभग 25 प्रतिशत तक LPG की बचत की जा सकती है।
इंडियन ऑयल ने लोगों से अपील की है कि ऊर्जा संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करें और छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर गैस की बचत करें।
संदेश:
उबाल आते ही आंच धीमी करें – गैस बचाएं, देश के संसाधनों को सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights