पांच माह बाद भी अपहृत मासूम का सूराग नहीं

पांच माह बाद भी अपहृत मासूम का सूराग नहीं

                

*जौनपुर:* मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौह गांव में बीते 6 सितम्बर की आधी रात को परदादी की गोंद में सो रहे मासूम सत्यम (11) को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पांच माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। 

     इस दौरान कई थानाध्यक्ष बदले लेकिन मासूम का पता नही लगा सकी। इकलौते पुत्र अपहृत सत्यम का इंतजार उसकी मां की नम आंखें आज भी कर रही है।पुलिस पर परिजनो का भरोसा अब धीरे, धीरे उठने लगा है। 

      ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा घटना के पर्दाफाश करने के लिए गठित की गई टीमो के हाथ आज भी खाली है।सत्यम को पुलिस खोजने मे नाकाम साबित हो रही है ।पुलिस ने दावे पर दावे जरूर किये लेकिन पुलिस के दावे खोखले साबित हुए। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन आज भी सिहर उठते हैं। लौह गांव में छः सितम्बर की आधी रात मुंह पर कपड़ा बांध कर आए अपहरणकर्ता ने दादी की गोद में सो रहे ग्यारह महीने के मासूम सत्यम को लेकर फरार हो गये थे। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर अतर सिंह के साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने शीघ्र ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने और सत्यम को लाने में कामयाब होने का उसकी मां के साथ ही परिजनो को भरोसा दिलाया था। लेकिन उनके आश्वासन के तीन महीने बाद भी पुलिस के हाथ न तो इकलौता सत्यम लगा और न ही पुलिस परिजनो का भरोसा जीतने में अभी तक कामयाब हो पाई। गांव के लोग आज भी खौफजदा हैं। पुलिस इस घटना का पर्दाफाश करने में कब सफल होगी समय स्वयं में साक्षी होगा। फिलवक्त अपहरण की उक्त घटना पुलिस के लिए एक कठिन चुनौती साबित हो जा रही है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

मधु हेल्थ केयर मुहम्मद पुर आजमगढ़ के तरफ से समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 2023 की 

अनिकेत शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान कोहडौरा मुहम्मद पुर आजमगढ़ के तरफ से समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 2023 की

अंश ऑटोमोबाइल विशेश्वर पुर चौराहा जौनपुर के तरफ से समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 2023 की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights