पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव धरतीपुत्र का निधन
सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82साल की आयु में निधन
मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण…. ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कराया गया था भर्ती…..
मुलायम सिंह यादव के भर्ती होने के बाद से अस्पताल में नेताओं के मिलने का सिलसिला लगातार था जारी……
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी …….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया था कि वे हर संभव मदद और सहायता देने के लिए मौजूद हैं….
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भी पहुंचे थे……
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था….उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे…….
मुलायम सिंह यादव मौजूदा समय में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं…..
उत्तर प्रदेश की राजनीति हो या देश की राजनीति …. मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता रहा हैं….. वे तीन बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके थे ……. इसके अलावा मुलायम सिंह आठ बार विधायक और सात बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं
क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम
.