प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SDO गिरफ्तार


प्रयागराज।
एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुसरोबाग उपकेंद्र के एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एसडीओ पर मीटर ठीक करने और बिजली चोरी के मुकदमे से बचाने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, बिजली उपभोक्ता जितेंद्र कुमार ने एसडीओ द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद बुधवार दोपहर एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की।
इंस्पेक्टर अंजली यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने खुसरोबाग उपकेंद्र के अंदर ही एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उपकेंद्र परिसर में हड़कंप मच गया।
एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
— Kfdnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights