बाइक गाय से टकरायी, अधेड़ की मौत, एक अन्य घायल
बाइक गाय से टकरायी, अधेड़ की मौत, एक अन्य घायल
*जौनपुर।* मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मंगलवार की रात जमुहर बाजार से घर जा रहे बाइक सवार गाय से टकरा गए। जोरदार टक्कर में घायल अधेड़ की मौत हो गई जबकि साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव( दरापुर)गांव निवासी55 वर्षीय प्रेमचन्द उर्फ राजेश गौतम पुत्र स्व रामबरनऔर 56 वर्षीय शाहीनाथ पुत्रशिव जमुहर बाजार आए थे। दोनो बाइक पर सवार होकर करियांव वापस घर लौट रहे थे।करौंदी मोड के पास उनकी बाइक के सामने अचानक गाय आकर टकरा गया जिससे अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर गए। जबकि बाइक पर पीछे बैठा प्रेमचन्द बुरी तरह घायल हो गया और उसका सिर फट गया गम्भीर रूप से घायल दोनों को लोगो ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेजा, जहा प्रेमचन्द की मौत हो गई। प्रेमचन्द मजदूरी का कार्य करता था।
उनके परिवार दो लड़की और एक पुत्र हैं।दूसरे घायल शाही नाथ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।