बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ 

*बड़ी खबर*

 

*हरियाणा*

 

 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

 

*हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की दिलाई शपथ* …….

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कुल पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ* ……

 

*शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर लिया आर्शीवाद …..हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं नायब सिंह सैनी*……..

 

*राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कंवर पाल गुर्जर , मूलचंद शर्मा, निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह , जय प्रकाश दलाल और डॉक्टर बनवारी लाल ने भी हरियाणा के मंत्री पद की ली शपथ* …….

 

*चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जेजेपी के चार विधायक जोगीराम सिहाग, ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली और रामनिवास सूरज खेड़ा हुए शामिल* ……

 

*शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अनिल विज रहे नदारद* ……

 

*मिली जानकारी के मुताबिक जब विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम का ऐलान हुआ तो अनिल विज नाराज होकर फौरन बैठक से चले गए*…….

 

क्रांति फाउडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ आजमगढ़ विजय कुमार गौतम कैमरामैन अखिलेश जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights