मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

 

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंदौली आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गईं हैं।

 कार्यक्रम स्थल पर मंच से लेकर पंडाल तक की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

 मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक, एडीजी, जिलाधिकारी ईशा दुहन और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और महेंद्र टेक्निकल के परिसर में अधिकारियों/पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया।

   मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थीं, जिन्हें शनिवार शाम को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचेंगे, जिसके बाद महेंद्र टेक्निकल इण्टर कालेज में उनकी जनसभा होगी।

 इसके साथ 963.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके लिए स्टेडियम में मंच व पंडाल तैयार कर लिया गया है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights