यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने के लिए जारी हुआ ईमेल और व्हाट्सएप नंबर


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
बोर्ड ने परीक्षा में पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, नकल, साल्वर गैंग या अन्य किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति निर्भीक होकर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
📧 Email: satarkta.policeboard@gmail.com
📱 WhatsApp (Message): 9454457951
यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights