लखौवा बाजार गोलीकांड में शामिल बाल अपचारी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ | Kfdnews.com

Jaunpur Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखौवा बाजार में डॉक्टर को गोली मारने की घटना में शामिल एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बक्शा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसके बाद यह सफलता हाथ लगी।
यह मामला लखौवा बाजार में डॉक्टर पर हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने बताया कि अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights