लाखों की लागत से बना कुंडा घर बना शोपीस, हरिहरपुर में कचरा प्रबंधन पूरी तरह फेल

oplus_2097152

डोभी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित कुंडा घर आज तक उपयोग में नहीं आ सका है। अत्याधुनिक और सुंदर निर्माण के बावजूद गांव का कचरा आज भी इधर-उधर खुले में फेंका जा रहा है, जिससे स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है।
पूरी खबर
डोभी विकास खंड की ग्राम सभा हरिहरपुर में सरकार द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर कुंडा घर का निर्माण कराया गया। भवन पूरी तरह तैयार है, रंग-रोगन और जागरूकता से जुड़े चित्र भी लगाए गए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आज तक इसमें एक भी दिन कचरा नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों का कहना है कि कुंडा घर गांव से काफी दूर बना दिया गया है, जिससे वहां तक कचरा ले जाना उनके लिए संभव नहीं है। मजबूरी में लोग कचरा सड़क किनारे, खाली जमीनों और नालियों में फेंक रहे हैं।
जब इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार ने भवन तो बनवा दिया, लेकिन कचरा ढोने के लिए न तो कोई वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही कोई सफाई कर्मी। ऐसे में कुंडा घर होने के बावजूद उसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो यह कुंडा घर केवल सरकारी धन की बर्बादी का प्रतीक बनकर रह जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरा संग्रहण के लिए वाहन, कर्मचारी और नियमित व्यवस्था की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान सही मायने में सफल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights