वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
ब्रेकिंग न्यूज़ | Kfdnews.com
चन्दवक (जौनपुर)। चन्दवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर रामदेवपुर के समीप सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाराणसी की ओर जा रही एक अज्ञात शिफ्ट डिजायर कार ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना जैसे ही संजय सोनकर अखिल भारती के महामंत्री मिली व स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 एवं एम्बुलेंस को दी। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
घायल की पहचान जैद खान, निवासी वाराणसी के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही चन्दवक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।