विदेशी महिला से जबरन सेल्फी लेने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार


मुंबई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक विदेशी महिला को उसकी मर्जी के बिना सेल्फी लेने के लिए परेशान किए जाने का मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (भा.न्या.सं.) की धारा 74, 78(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिला को परेशान करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुंबई के आग्रीपाड़ा थाने की टीम ने की।
पुलिस ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं या विदेशी पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112, 103 या 100 पर संपर्क करें। पुलिस की टीम सहायता के लिए हमेशा तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights