शादी समारोह में संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

शादी समारोह में संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

आजमगढ़। जिले में एक शादी समारोह के अवसर पर सामाजिक संस्था अनिकेत शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा विशिष्ट अतिथियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के प्रबंधक प्रवीण कुमार गौतम व संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश नेता व संस्था के बोर्ड ऑफ कमेटी सदस्य अमित ज वेद प्रकाश जी डॉक्टर एसएन राव नीलम  संस्था केलोग मौजूद रहे बाबा भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के पारिवारिक आयोजनों में समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को सम्मानित करने से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।

सम्मान प्राप्त करने वाले अतिथियों ने संस्था के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights