सामाजिक न्याय के प्रहरी संत गाडगे महाराज की जयंती पर सपा ने किया नमन

📰
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वावधान में जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में महान समाज सुधारक एवं राष्ट्रसंत संत गाडगे महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महासचिव आरिफ हबीब द्वारा संत गाडगे महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए किया गया। तत्पश्चात उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें संत गाडगे महाराज के सामाजिक योगदान और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत गाडगे महाराज निष्काम कर्मयोगी एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उन्होंने अपने जीवन में छुआछूत, रूढ़िवाद, पाखंडवाद, आडंबर और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने महाराष्ट्र में धर्मशालाओं, गौशालाओं, विद्यालयों, चिकित्सालयों और छात्रावासों का निर्माण कराया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह सभी कार्य भीख मांगकर कराए, किंतु स्वयं के लिए कभी कोई संपत्ति या आश्रय नहीं बनाया और सादा जीवन व्यतीत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव नैपाल, वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव, सूर्यभान यादव सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डॉ. रामसूरत पटेल, रामकेश बिंद, पूनम यादव, शिवांगी यादव, सोनी सेठ, पिंकी साहू, जितेंद्र शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, धीरज बिंद, दिलीप प्रजापति, प्रदीप पाल एडवोकेट, अरविंद यादव, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, अशोक यादव नायक, धर्मेंद्र सोनकर, आसिफ शाह, प्रीतम पटेल, विशाल कन्नौजिया, धरम कन्नौजिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights