सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के एल,टी ,की सड़क दुर्घटना में मौत,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एल,टी ,की सड़क दुर्घटना में मौत,
चन्दवक, क्षेत्र के बीरी बारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एल,टी (लैब टेक्नीशियन)के पद पर कार्यरत कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत,
प्राप्त समाचार के अनुसार 56 वर्षीय सूरपति नाथ निवासी, रामगढ़ ,धानापुर, चंदौली के मूल निवासी थे जो वर्तमान में हाइडिल जौनपुर में रहकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीवारी पर एल,टी पोस्ट पर कार्य कर रहे थे, आज सुबह लगभग 9:00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से बीरीवारी के लिए निकले थे जैसे ही केराकत बाजार में कोतवाली के पास पहुंचे सामने से आ रही पिकअप धक्का मारते हुए जौनपुर की तरफ भाग निकला, धक्का लगने से बुरी तरह घायल सूरपति नाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीवारी पर लाया गया, अधीक्षक ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर ,जी, जान लगाकर इलाज कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई, मौत की खबर जैसे ही और कर्मचारियों को लगी सभी के चेहरे पर मायूसी झलकने लगी, कर्मचारियों को यह कहते हुए सुना गया इतना प्रायस के बाद भी हम लोग उन्हें बचा नहीं पाए,