होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त

जौनपुर। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं द्वारा थाना बरसठी क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
वहीं जनपद के सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से दूर रहने की अपील की है।