मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर किया नमन, बोलीं- हुकमरान समाज बनाने के अभियान में जुटें

चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। लखनऊ में रविवार को बसपा के राज्य मुख्यालय में मायावती ने कांशीराम के चित्र तथा प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। इसके बाद वह कांशीराम स्थल पर भी गईं और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पूर्व राज्यसभा सदस्य मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 16वीं पुण्यतिथि पर तीन ट्वीट में अपनी बात कहने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं को बड़ा संदेश भी दिया है। मायावती एक बार फिर से पार्टी को उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाने के प्रयास में लगी हैं। वह पार्टी के पुराने तथा निष्ठावान नेता और कार्यकर्ता को साथ में लेकर आगे बढ़ने की योजना में हैं। बसपा मुखिया मायावती ने आज दो पन्ने का संदेश भी जारी किया है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights