चंदवक थाना क्षेत्र में युवक को मारी गोली, बीएचयू रेफर

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। यह घटना भीतरी रतनपुर मार्ग पर महुली ग्राम सभा के पास हुई। घायल युवक को गंभीर हालत में वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
गोली लगने से घायल हुए युवक की पहचान उमरवार गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल यादव पुत्र सिपाही यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन विशाल को लेकर डोभी सीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया।
विशाल के बड़े पिता विजय यादव ने बताया कि बेहड़ा निवासी राज सिंह ने विशाल को गोली मारी है। परिजनों ने राज सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोली चलने की जानकारी मिली है, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights