रामपुर ब्रेकिंग: विद्युत विभाग के JE ने फांसी लगाकर दी जान


रामपुर। जनपद के शाहबाद क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां विद्युत विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) रविन्द्र मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि मृतक सफेनी बिजली घर में तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पत्नी अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ अलग रह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना बिलारी रोड थाना क्षेत्र के शाहबाद की बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights