ब्रेकिंग गोरखपुर गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
👉
बताया जा रहा है कि “मानसिक संतुलन खत्म होने” जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तिवारीपुर थाने में तहरीर दी है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद वाजिक पुत्र अब्दुल करीम समेत दर्जनों लोगों ने अमर्यादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इस तरह की पोस्ट से समाज में वैमनस्य फैल सकता है, इसलिए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
👉पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता व आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।