सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी दिखाने वाले 2 अराजक तत्व गिरफ्तार


जौनपुर। थाना चन्दवक पुलिस ने “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी प्रदर्शित करने तथा समाज में भय और अशांति का माहौल उत्पन्न करने वाले दो अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंग का प्रदर्शन कर आपराधिक छवि बनाने और लोगों में डर पैदा करने का प्रयास कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए चन्दवक पुलिस टीम ने दोनों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध और अराजकता को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।
— KFD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights