बिहार में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Samrat Choudhary को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, एनडीए की बैठक के बाद कल नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने आज दोपहर करीब 3:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है और अब सबकी नजरें राज्यपाल के अगले कदम और एनडीए की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।